Advertisement
विपक्ष को ईवीएम पर नहीं, अपने दिमाग पर सवाल उठाना चाहिए : रामदास आठवले

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करके भी सम्मान करना चाहिए। वहीं, शिवसेना को कोई दूसरा नेता महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री हो सकता है। शिवसेना ने भी 57 सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, जिसे लेकर सभी के मन में उनके लिए रिस्पेक्ट है। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जल्द निर्णय होगा, जो भी फैसला लिया जाएगा, वो हमें स्वीकार्य होगा।
विपक्ष के ईवीएम पर उठाए गए सवालों को लेकर रामदास आठवले ने कहा कि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। उनको अपने दिमाग और गलतियों पर सवाल उठाना चाहिए। ईवीएम कभी खराब नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि जब लोकसभा में उनकी इतनी सीटें आईं, तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


