Advertisement
रामलीला मैदान में विपक्ष की लोकतंत्र बचाओ रैली, वहीं भाजपा के भ्रष्टाचार पर वार वाले पोस्टर ने मचा दी खलबली

भाजपा ने दिल्ली की सड़कों पर जो पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए उसमें लिखा कि वो कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ, मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचार को हटाओ।
यानी भाजपा का आरोप है कि एक तरफ पूरा विपक्ष भ्रष्टाचारी नेताओं को बचाने के लिए एकजुट हुआ है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी देश से भ्रष्टाचार को हटाने की बात कर रहे हैं।
बता दें कि भाजपा ने यह पोस्टर दिल्ली के रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले सभी सड़कों और चौराहों पर लगाए हैं। इस पोस्टर और बैनर के माध्यम से विपक्षी दलों की इस महारैली पर तंज कसा गया है। भाजपा ने दो पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर में एक तरफ भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में बंद कई लोगों को दिखाया गया है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार पर वार करने की बात कहते हुए दिखाया गया है।
भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्टर को जारी करते हुए विपक्ष की इस रैली को भ्रष्टाचारी पार्टियों और नेताओं का गठजोड़ करार दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब भाजपा का यह पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


