Advertisement
विपक्षी दलों ने की थी साजिश, भाजपा ने तीन राज्य जीतकर किया पर्दाफाश : नरेंद्र कश्यप

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने आठ लाख से ज्यादा नौजवानों को शासकीय पदों पर भर्ती किया है, उनके जीवन को खुशहाल बनाया है। साथ ही, 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश के माध्यम से धरातल पर उद्योग लग रहे हैं, जिसके माध्यम से 60 लाख लोगों को रोजगार अपेक्षित है। राज्य की कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है, किसान खुशहाल हुआ है, युवाओं को रोजगार मिला है। उत्तर प्रदेश की जनता अपने मुंह से "आठ साल बेमिसाल" कह रही है। भाजपा की सफलता का प्रमाण जनता ने समय-समय पर दिया है। साल 2017 में विधानसभा, 2019 में लोकसभा, 2022 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव में हर बार जनता ने भाजपा को अपना पूरा आशीर्वाद दिया है।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि साल 2017 के पहले राज्य बदहाली के दौर से गुजर रहा था। देश में लोग कानून-व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश का मखौल उड़ाते थे। परिवारवाद का बोलबाला था। भ्रष्टाचार बढ़ा था। लेकिन, योगी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर बेहतर व्यवस्था देकर उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने में कामयाबी हासिल की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मैनपुरी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


