Advertisement
स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्षी सदस्यों का प्रदर्शन

उधर, विपक्ष के स्मार्ट मीटर के विरोध पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सिर्फ दिखाने का विरोध है। इन्हें कुछ नहीं मिला, तो ये स्मार्ट मीटर को मुद्दा बना कर हंगामा कर रहे हैं। राज्य सरकार लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगा कर उन्हें कई तरह की सुविधाएं दे रही है। लोगों का बिजली बिल उतना ही आ रहा है, जितना वे उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग ने अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खाते में छह महीने से अधिक समय तक 2000 रुपये या इससे अधिक बैलेंस रखने पर बैंक दर से 0.25 प्रतिशत से अधिक ब्याज देने की घोषणा की है। ग्रामीण क्षेत्र के पोस्टपेड उपभोक्ता अगर तीन महीने तक लगातार बिजली बिल का भुगतान करते हैं, तो चौथे महीने में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी। यानी, तीन महीने तक 2000 रुपये बिल का भुगतान आपने किया है, तो चौथे महीने में 20 रुपये की छूट बिजली बिल में कंपनी की ओर से दी जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


