Opposition leader will consider the Common Minimum Program on February 26-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विपक्षी नेता 26 फरवरी को कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर विचार करेंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 8:38 PM (IST)
विपक्षी नेता 26 फरवरी को कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर विचार करेंगे
नई दिल्ली। विपक्षी नेता यहां 26 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) पर विचार करेंगे। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक नेता ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। 13 फरवरी को यहां हुई विपक्षी नेताओं की एक बैठक के बाद विचार-विमर्श होने जा रहा है। बैठक में लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एक कॉमन एजेंडा और पूर्व चुनाव समझौता करने का फैसला किया गया था। तेदेपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नही जाहिर करने की शर्त पर बताया कि राहुल गांधी विपक्षी नेताओं को एक प्रति प्रस्तुत करेंगे। राहुल को सीएमपी की तैयारी का काम सौंपा गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement