Opposition joins hands to stop Modi development : Smriti Irani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मृति ईरानी का गठबंधन पर तंज, कहा- मोदी को रोकने विपक्षियों ने मिलाया हाथ

khaskhabar.com: बुधवार, 23 जनवरी 2019 10:36 PM (IST)
स्मृति ईरानी का गठबंधन पर तंज, कहा- मोदी को रोकने विपक्षियों ने मिलाया हाथ
झारग्राम। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को दावा किया कि देश के विकास और लोगों के कल्याण से कोई नाता नहीं रखने वाले विपक्षी नेता डर के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विपक्षियों की रैली में शामिल हुए थे। ईरानी ने कहा कि हमेशा से एक-दूसरे के विरोधी रहे 'भ्रष्ट राजनेता' खुद को बचाने और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की लहर को रोकने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। ईरानी ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में आयोजित रैली में कहा, "बंगाल के लोगों ने हाल ही में एक अलग राजनीति गठबंधन देखा, जिन्हें विकास या लोगों के कल्याण से कोई मतलब नहीं है, वे प्रधानमंत्री मोदी से खुद को बचाने के लिए दीदी(ममता) के मंच पर एकसाथ आए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement