रोहतक। एसवाईएल नहर की खुदाई पर विपक्ष के बयानों पर वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु ने कांग्रेस और इनैलो पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे सत्ता में थे तो सिर्फ एसवाईएल के नारे लगाते थे, लेकिन अब मनोहर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पैरवी रखी तो नौटंकी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनैलो पकी-पकाई खिचड़ी और हलवा खाना चाहते हैं। वित्तमंत्री ने हुडा और एचएसआईआईडीसी विभाग के आर्थिक हालात की कमजोरी को भी स्वीकार किया और जल्द उन्हें घाटे से उभारने की बात कही। वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु गुरुवार को रोहतक में थे। अभिमन्यु के कहा कि एसवाईएल को लेकर अभय चौटाला और कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। हुडा और एचएसआईआईडीसी विभाग में लगातार बढ रही देनदारियों पर भी वित्तमंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सही है कि ये दोनों विभाग हरियाणा का गौरव होते थे, लेकिन पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण इन पर ऋण राशि लगातार बढती जा रही है। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और पारदर्शी तरीके से इन दोनों विभागों की संपत्ति की नीलामी कर धनराशि जुटाई जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों को भी 7वें वेतन आयोग का जल्द लाभ मिलेगा। नोटबंदी और कैश लैस सिस्टम की सराहना करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि इससे भ्रष्टाचार और कालेधन पर अंकुश लगा है।
ताजमहल पर
क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी