Advertisement
संसद में एसआईआर पर चर्चा कराने की मांग को लेकर अड़ा विपक्ष

कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा, "एसआईआर मुद्दे पर हमारा विरोध कई दिनों से चल रहा है। हम बस चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा हर दिन लोकतंत्र की हत्या कर रही है। एसआईआर और मतदाता सूची से संबंधित इतना बड़ा घोटाला होने के बावजूद एक साधारण चर्चा भी करने को तैयार नहीं हैं। लोकतंत्र पर इससे बड़ा हमला और क्या हो सकता है?"
कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने आईएएनएस से कहा, "एसआईआर एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। यह लोगों को मताधिकार से वंचित कर रहा है। यह अन्य राज्यों, विशेष रूप से तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों को मतदाता सूची में जोड़ने की एक शैतानी साजिश भी है।"
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। अगर चुनाव आयोग मनमाने तरीके से काम करेगा तो लोकतंत्र नहीं बचेगा।"
उल्लेखनीय है कि बिहार में इस वर्ष चुनाव होने हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण कराया। विपक्ष एसआईआर का विरोध कर रही है और सरकार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


