चंडीगढ़। विपक्ष के नेता चरणजीत ङ्क्षसह चन्नी ने आरोप लगाया है कि राज्य में नशा व रेत माफिया उप मुख्यमंत्री सुखबीर ङ्क्षसह बादल, राजस्व मंत्री बिक्रम ङ्क्षसह मजीठिया चला रहें है। जिन्हें गिरफ्तार किया जाए।चन्नी ने इस संबंध में डी.जी.पी. सुरेश अरोडा को मिलकर दो शिकायतें दीं। उन्होंने कहा कि राज्य नशा तस्करों के लिए स्वर्ग बन चुका है। उन्होंने कहा कि काफी समय पहले ही मजीठिया का नाम इस मामले में सामने आ चुका है। जबकि राज्य के गृह मंत्री होने कारण सुखबीर बादल हालातों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। रेत माफिया बारे उन्होंने कहा कि काफी समय से राज्य में रेत खनन की साइटों की नीलामी नहीं हुई है और अवैध खनन से राज्य के राजस्व को हजारों करोड़ों रुपए का घाटा हो रहा है। रेत की तस्करी की बात आज सबके सामने है। रेत, बजरी व अन्य खनिज पदार्थ वातावरण का ध्यान रखे बगैर राज्य में गैर कानूनी तरीके से निकाले जा रहे हैं। सत्ताधारी लोग पुलिस व खनन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यह सारा काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सच्चाई बन चुकी है कि राज्य के प्रथम परिवार के सदस्य, जिनमें सुखबीर ङ्क्षसह बादल व बिक्रम ङ्क्षसह मजीठिया व उनके वफादार जिनमें रोजी बरकंदी शामिल हैं, नाजायज खनन का बिजनेस चला रहे हैं, क्योंकि रेत के खनन हेतु ठेके न जारी होने कारण रेत कानूनी तौर पर उपलब्ध नहीं है।