Advertisement
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए जाएगा एक और विमान

ईरान- इजरायल सैन्य संघर्ष के बीच निकाले जाने के बाद कई भारतीय छात्रों ने आईएएनएस से बात की। एक छात्र ने आईएएनएस को बताया, "स्थिति बेहद खतरनाक थी और हम डरे हुए थे। हमने ड्रोन देखे, घायल लोग देखे और इंटरनेट बंद था। कुछ भी काम नहीं कर रहा था। हमें इस बात का डर था कि हमें लेने कोई आएगा या नहीं। हालांकि भारत सरकार की तरफ से मदद आई और हम सेफ तरीके से घर लौट आए हैं।"
ईरान और आर्मेनिया स्थित भारतीय दूतावास के साथ-साथ नरेंद्र मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए अन्य छात्र ने कहा, "ईरान में स्थिति बहुत खराब है। दो दिन पहले हालात थोड़े ठीक थे, लेकिन अब ये बहुत खराब हैं। जिस तरह से हमें निकाला गया और हमारे साथ व्यवहार किया गया, उसके लिए हम भारत सरकार के बहुत आभारी हैं। मैं वास्तव में भारतीय दूतावास और भारतीय सरकार का आभारी हूं।"
ईरान से निकाले गए एक अन्य छात्र ने आईएएनएस को बताया, "वहां (ईरान में) स्थिति निश्चित रूप से खराब है। ईरान और आर्मेनिया में भारतीय दूतावासों ने हमें हर तरह की सहायता दी और हमारी निकासी को प्राथमिकता दी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


