operation ginger 2011 tit for tat across the line of control-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2011के सर्जिकल स्ट्राइक में 3 पाक सैनिकों के सिर लाई थी सेना

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 5:55 PM (IST)
2011के सर्जिकल स्ट्राइक में 3 पाक सैनिकों के सिर लाई थी सेना
नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद एक ओर राजनीति जारी है वहीं दूसरी ओर आज अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ ने एक खबर छापकर खलबली मचा दी है। अखबार के मुताबिक जुलाई 2011 में भारतीय सेना ने एलओसी पार करके जिंजर में पाकिस्तानी सैनिकों को सबक सिखाया था और तीन पाकिस्तानी सैनिकों का सिर भी काटा था। इस सर्जिकल स्ट्राइक को ऑपरेशन जिंजर का नाम दिया गया था। अखबार में छपी खबर के अनुसार ‘ऑपरेशन जिंजर’ पाकिस्तानी सेना की उस कार्रवाई के जवाब में किया गया था जिसमें 6 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस खबर को अखबार ने सबूत के साथ छापा है। अखबार के अनुसार इस ऑपरेशन में जैसे को तैसा जैसी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना पीओके में घुस गई थी और 8 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। इसमें से तीन पाक सैनिकों के सिर कलम कर दिये गए थे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement