opening of the e-Health Center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 4:29 PM (IST)
ई स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन
टोंक। सोनवा गांव में जयपुर के नारायणा हृदयालया अस्पताल ने अपने ई.स्वास्थय केंद्र का शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक अजीत सिंह मेहता सहित प्रधान जगदीश गुर्जर और सोनवा ग्राम पंचायत की प्रधान साधना कंवर सहित जयपुर से आये नारायणा हृदयालय के अधिकारी भी मौजूद थे। विधायक मेहता ने कहा कि आदर्श ग्राम बनने की दिशा में ई-स्वास्थ्य केंद्र का खुलना एक बड़ा कदम है। अजीत मेहता ने कहा कि अभी तक गांव के लोगों को इलाज के लिए टोंक जाना पड़ता था लेकिन इस केंद्र के खुलने के बाद मरीज साधारण बीमारियों के इलाज के अलावा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भी नारायणा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श कर सकेंगे। प्रधान जगदीश गुर्जर और सरपंच साधना कंवर के प्रयासों से नारायणा हृदयालय ने टेली मेडिसिन सेंटर खोला है इस केंद्र पर आने वाले मरीजों को परामर्श के लिए न्यूनतम शुल्क देने के बाद दवाई मुफ्त में दी जाएंगी साथ ही हस्पताल ने न्यूनतम दर पर ग्रामवासियों के लिए जांचों की भी सुविधा उपलब्ध करवाई है। नारायणा हृदयालय अस्पताल के जोनल डायरेक्टर अरुणेश पुनेठा ने बताया कि अस्पताल अपने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में राजस्थान के ग्रामीण इलाकों को टेली मेडिसिन के जरिये नारायणा हृदयालय के वरिष्ठ चिकित्सकों को जोड़ कर गांव- गांव में बेहद कम दामों पर परामर्श और मुफ्त में दवाई देने का सिलसिला शुरू किया है और ये राज्य में तीसरा केंद्र है इसके अतिरिक्त जयपुर और सवाईमाधोपुर में ऐसे केंद्र खोले जा चुके है। नारायणा हृदयालय अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ माला ऐरन ने कहा कि जल्दी ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की पहचान के लिए भी अस्पताल टोंक जिले में मुहिम शुरू करेगा ताकि लोगों को प्रारम्भिक दौर में ही इलाज मुहैया करवाया जा सके । प्रधान जगदीश गुर्जर और सरपंच साधना कँवर ने अस्पताल के इन प्रयासों की सराहना की ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement