OPD of Jind Medical College should be started by September-2023: Dushyant Chautala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जींद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सितंबर-2023 तक शुरू की जाएः दुष्यंत चौटाला

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2023 11:12 PM (IST)
जींद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सितंबर-2023 तक शुरू की जाएः दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहाकि जींद में बन रहे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी को सितंबर-2023 तक शुरू किया जाए। ताकि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जींद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलें। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज के जो भी कार्य है उनको जल्द पूरा किया जाए। चौटाला रविवार को यहां जिला जींद की विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जींद में चल रहे विकास कार्यों को तय सीमा में पूरा किया जाए। ताकि जनता को समय पर विकास कार्यों का लाभ मिले। उन्होंने जिला जींद के राजस्व, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, मेडिकल, पब्लिक हैल्थ, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, ऊर्जा, परिवहन विभाग की विकास परियोजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारयों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की विभागवार समीक्षा की।
चौटाला ने अधिकारियों को कहाकि जींद शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रकिया में तेजी लाए जाए। इसके अतिरिक्त उचाना में ऑडिटोरियम बनाने के लिए लैंड चिन्हित करना, जींद के औद्योगिक क्षेत्र का नियमितीकरण करने, जींद-उचाना बाईपास और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के निदेशक आदित्य दहिया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव आमना तसनीम, जींद के उपायुक्त मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement