Advertisement
खराब सड़कों के लिए सिर्फ राज्य सरकार दोषी नहीं : केरल के मंत्री

उन्होंने आगे कहा, "केरल में अदालतों में लंबित ढेर सारे मामलों को देखिए। यह इसलिए है, क्योंकि न्यायाधीशों और सुविधाओं की कमी है। क्या इसका मतलब यह है कि वे (न्यायाधीश) अपना काम नहीं कर रहे हैं? हमारी सरकार न्यायपालिका का बहुत सम्मान करती है और हमारे कार्यकाल के दौरान हमने बुनियादी ढांचे के निर्माण में न्यायपालिका के लिए 700 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।"
शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने पीड़ित के परिवार के सदस्यों से माफी मांगी।
नाराज न्यायाधीश ने एडवोकेट जनरल से पूछा, "संबंधित अधिकारियों के इस संबंध में कदम उठाने से पहले कितने और मरने चाहिए?"
न्यायाधीश ने तब कहा कि यह शर्म की बात है कि इस मुद्दे पर अदालत के हस्तक्षेप के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है, अगर यह जारी रहता है, तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे और यहां तक कि सात पीढ़ियों की आमदनी भी मुआवजे के लिए पर्याप्त नहीं होगी।
अदालत ने तीन सदस्यीय एमिकस क्यूरी को नियुक्त किया और उन्हें 20 दिसंबर तक कोच्चि की सड़कों की स्थिति पर एक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


