Advertisement
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं में ऑनलाईन सरलीकृत व्यवस्था होगी, यहां पढ़ें

छात्रवृत्ति पोर्टल के सम्बन्ध में विद्यार्थियों की आधार बेस्ड बायोमैट्रिक उपस्थिति, फ्री-शिप कार्ड, शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस की पोर्टल के मास्टर डाटा में एंट्री करवायी जाकर एवं डिजी लॉकर व ई-वॉलेट से विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाईन सत्यापन करवाए जाने के पश्चात् ऑटो-एप्रूवल की कार्यवाही की जाएगी, जिससे समय पर पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
पालनहार योजना में सिंगल ट्रेजरी के माध्यम से राशि स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही की जाएगी, तथा लाभार्थियों के जनाधार के माध्यम से डाटा फेच करके पांच श्रेणियों के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पालनहार की स्वीकृति जारी की जाएगी।
विभागीय योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुँचे इसके लिए चेट बोट के आधार पर योजनाओं की जानकारी एवं योजना में आवेदनकर्ता का स्टेटस बताया जाएगा।
कर के आधार पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में योजनाओं के वेबपोर्टल पर प्रावधानों को सरलीकृत करने के सम्बन्ध में पर चर्चा की गई।
छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय विद्यार्थियों की उपस्थिति, खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुओं की इन्वेंटरी मैनेजमेंट, स्टाफ मैनेजमेंट आदि के लिए एकीकृत पोर्टल का निर्माण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


