Online application for fire operator-cum-driver positions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फायर ऑपरेटर-कम-ड्राईवर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे

khaskhabar.com: बुधवार, 28 मार्च 2018 5:18 PM (IST)
फायर 
ऑपरेटर-कम-ड्राईवर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे
चण्डीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय-सह-अग्निशमन सेवा विभाग के लिए फायर ऑपरेटर-कम-ड्राईवर के 1646 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों में सामान्य श्रेणी- 577 पद, एससी -279, बीसीए-213, बीसीबी-132, ईबीपीजी-165, ईएसएम-सामान्य- 115, ईएसएम-एस-33, ईएसएम-बीसीए- 34, पीएसएम-बीसीबी- 48, ओएसपी-सामान्य- 16, ओएसपी-एस-17, ओएसपी-बीसीए-9, ओएसपी-बीसीबी-8 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल, 2018 से ऑनलाइन आवेदन जमा करवाना आरंभ होगा तथा ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 मई, 2018 रात्रि 11:59 तक है। इसके अतिरिक्त, फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 8 मई, 2018 को रात्रि 11:59 तक है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर आवेदन किया जा सकते हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और उसके पास भारी मोटर वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। उम्मीदवार ने सरकार या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से फायर फाइटिंग में बेसिक कोर्स उत्तीर्ण किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर तक हिन्दी/संस्कृत या उच्चतर शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए।
उन्होंने उम्मीदवार के न्यूनतम शारीरिक मानदंड का उल्लेख करते हुए बताया कि उम्मीदवार का कद 5 फुट 7 ईंच, वजन 54 किलोग्राम और छाती 32 ईंच (बिना फुलाए) और 34 ईंच कपड़ों के बिना फुलाकर होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार की आंखे 6/6 (बिना चश्मे के)और 45 वर्ष की आयु के उपरांत (चश्मे के साथ या चश्मे के बिना) 6/6 होनी चाहिए। उम्मीदवार कलर ब्लाईंड नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement