One unit of blood can save three lives- Rathore Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक यूनिट रक्त से 3 जिन्दगियों को बचाया जा सकता है- राठौड़

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 4:33 PM (IST)
एक यूनिट रक्त से 3 जिन्दगियों को बचाया जा सकता है- राठौड़
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ संतोकबा दुर्लभ जी अस्पताल के हेमलता आडिटोरियम में शनिवार को सुबह आयोजित राज्यस्तरीय राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में सालाना लगभग सवा करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत है, एवं उपलब्धता 93 लाख यूनिट की ही हो पाती है। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त से 3 जिन्दगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान से प्राप्त रक्त को 3 भागों प्लाज्मा, रेड सेल्स, प्लेटलेट्स में विभाजित कर जरूरतमंद रोगियों की चिकित्सा में उपयोग किया जाता है। प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने संतोकबा दुर्लभजी मैमोरियल चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक एवं ब्लड प्रयोगशाला का निरीक्षण किया एवं ब्लड बैंक स्टोर के प्रबंधन की सराहना की। समारोह में निदेशक एड्स डॉ. एस. एस. चैहान, निदेशक एड्स, संयुक्त निदेशक रक्तसुरक्षा डॉ. अशोक जैन, संतोकबा दुर्लभजी चिकित्सालय के मेडिकल अधीक्षक डॉ. के. के. सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण, स्वास्थ्यकार्मिक व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement