ट्रंप के खिलाफ जारी प्रदर्शन में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल
khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 08:18 AM (IST)
अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप
के खिलाफ जारी प्रदर्शन में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। ओरेगन राज्य के
पोर्टलैंड शहर में एक व्यक्ति को गोली लगी और वह घायल हो गया। पीड़ित
व्यक्ति ने एक प्रदर्शनकारी को रोकने की कोशिश की थी।
जिसके बाद उसने गोली चला दी। पोर्टलैंड पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को अस्पताल
ले जाया गया और उसका जख्म जानलेवा नहीं है। गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है।
वह विलियमेट नदी के एक पुल पर सुबह हमला करने के बाद गाड़ी में फरार हो गया। पुलिस
के अनुसार, वारदात से पहले लोगों ने हिंसक
प्रदर्शन किए, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले
छोड़ने पड़े।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!