One killed in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक़ हादसे में एक की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 3:38 PM (IST)
सडक़ हादसे में एक की मौत
बीकानेर। बज्जू के नजदीक शनिवार को एक कार के पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकिएक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार सडक़ पर अचानक घुमाव आ जाने से कार पलट गई। कार बज्जू से बांगड़सर की तरफ जा रही थी। कार चालक जबार पुत्र फजे खान निवासी बांगड़सर की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सवार कुम्बा राम निवासी सुरजडा घायल हुआ। घायल को पहले बज्जू के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारम्भिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया।

[@ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे ये ‘गणेश’]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement