One IAS and 3 HCS officers transferred in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में एक आईएएस और 3 एचसीएस अफसरों के तबादले

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 7:21 PM (IST)
हरियाणा में एक आईएएस और 3 एचसीएस अफसरों के तबादले
चंडीगढ़। राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा, 2022 बैच के 6 आईएएस अधिकारियों को सहायक आयुक्त प्रशिक्षण के तहत के पद पर नियुक्त किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप सिंह, आईएएस एसडीओ (सिविल), दक्षिण गुरुग्राम और सीईओ, श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम को जितेंद्र कुमार के स्थान पर सम्पदा अधिकारी एचएसवीपी गुरुग्राम-2 और एलएओ गुरुग्राम और जीएमडीए का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि जितेंद्र कुमार को संयुक्त सीईओ, गुरुग्राम, मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड, गुरुग्राम लगाया गया है। महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, कुरुक्षेत्र हरप्रीत कौर को चंद्रकांत कटारिया के स्थान पर सटी मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र लगाया है। चंद्रकांत कटारिया अब संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) सहकारी समिति हरियाणा होंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा यहां जारी एक अन्य आदेश में 6 आईएएस आफिसर नामतः अंकुर कुमार चौकस, अंजलि श्रोत्रिय,अर्पित संगल, ज्योति, राहुल और शाश्वत सांगवान को सहायक आयुक्त (एसी) प्रशिक्षणाधीन (यूटी) जींद, रोहतक, हिसार, यमुनानगर , नूंह और सिरसा लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement