Advertisement
संतों से मिलती है व्यवस्थित जीवन जीने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें वर्षों से जिसका इंतजार था, अब वह दिन आने वाला है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला आने वाले हैं। हम सभी 22 जनवरी को दिवाली मनाएंगे। अगले वर्ष में दो बार दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ व दुरुस्त बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि नशे जैसी बीमारी को खत्म किया जाए। नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को एक अभियान चलाना होगा, नहीं तो मादक पदार्थों के सेवन से हमारी आने वाली पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की पवित्र भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया था, जिसके कारण हरियाणा में अब बेटियों की संख्या 871 से बढ़कर 932 हो गई हैं और हमारा लक्ष्य है कि हम इस आंकड़े को 950 तक लेकर जाएं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी संतो व आम जनता को वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संतों के साथ तीन पुस्तकों नामत: साध्वी ऋतंभरा व राम जन्मभूमि आंदोलन, नर से नारायण व वात्सल्य मूर्ति का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण, परमानंद गिरि महाराज, अनंत देव महाराज, जगत प्रकाश त्यागी महाराज सहित अन्य संत गण, नेतागण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


