One dead in Bihar after clash with police over Shiva Linga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार: शिवलिंग को लेकर पुलिस से भिडे ग्रामीण, वाहनों को आग लगाई,1 की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2017 8:00 PM (IST)
बिहार: शिवलिंग को लेकर पुलिस से भिडे ग्रामीण, वाहनों को आग लगाई,1 की मौत
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में एक शिवलिंग को लेकर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झडप में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को भी अनियंत्रित भीड को काबू में करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पडीं। पुलिस के अनुसार, पांच अप्रैल को रामनवमी के दिन खोजपुर गांव में एक नहर निर्माण के दौरान जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला था। इस शिवलिंग को लेकर खोजपुर और नवकी टोला गांव के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में खोजपुर गांव के लोगों ने इस शिवलिंग को गांव के ही एक मंदिर में स्थापित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार की रात बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी खोजपुर गांव पहुंचे और शिवलिंग को मंदिर से उखाड़ लिया। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। बचाव में पुलिस को हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पडा। इस दौरान एक दुकानदार मांगन साहु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की गाड़ी ने मांगन साहु को घसीट दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के चार वाहनों, एक जेसीबी और दो बाइक को फूंक दी। इसके बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement