one dead due to mobile controversy in ghaziabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल को लेकर हुआ विवाद तो दोस्तों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 11:12 AM (IST)
मोबाइल को लेकर हुआ विवाद तो दोस्तों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत
गाजियाबाद। मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में दोस्त की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोनी के बंथला चौकी क्षेत्र स्थित राम विहार में दो दोस्तों को उनके ही एक दोस्त ने गोली मार दी। गोलीबारी में सागर नाम के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरे दोस्त को उपचार के लिए दिल्ली रैफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली 32 बोर के खोखा व एक गांजे की पुडिया बरामद की है। अभी तक की जानकारी के अनुसार मात्र मोबाइल को लेकर दोस्तों में विवाद हुआ था जिससे नाराज एक दोस्त ने अन्य दो साथियों पर गोलियां बरसा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement