Advertisement
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिंचलोली के पास बादल फटने से एक की मौत

आपको बता दें कि, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ी लिनचोली में छानी कैम्प में बादल फटने से यात्रा का पैदल संपर्क मार्ग का कुछ हिस्सा वॉशआउट हो गया है। केदार घाटी में देर रात से बारिश लगातार जारी है। मंदाकिनी और उसकी सभी सहायक नदी नाले उफान पर है।
वहीं देर रात केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ी लिनचोली के समीप छानी कैम्प में बरसाती नाले ने भयंकर तांडव मचाते हुए पैदल यात्रा के बड़े हिस्से को बहा दिया। वहीं एक व्यक्ति की मौत की सूचना भी आ रही है। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं।
रुद्रप्रयाग छानी कैंप में भारी बारिश से तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। दुकानों में भी बरसाती पानी घुसा है।
इधर, रूद्रप्रयाग जनपद के निचले इलाकों में मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी भयंकर गर्जना के साथ पूरे वेग के साथ बह रही है। बारिश अभी भी लगातार जारी है। ऐहतियातन लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
-
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


