One-Day Workshop Concluded Under the National Fertilizer Awareness Campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 7:44 PM (IST)
राष्ट्रीय उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
मालपुरा। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अविकानगर के किसान हॉस्टल मे किया किया गया l कार्यशाला की शुरुआत में निदेशक डॉ अरुण कुमार तोमर द्वारा जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर, महेश कुमावत सहायक निदेशक मालपुरा कृषि विभाग राजस्थान सरकार का स्वागत किया गया । इस कार्यशाला में भारतीय घास एवं चारा अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र अविकानगर के वैज्ञानिक डॉ हरिसिंह मीना ने फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्व, रासायनिक और जैव उर्वरकों का संतुलित उपयोग पर अपने विचार उपस्थित किसानो के बीच रखें । सहायक निदेशक कृषि विस्तार महेश कुमावत ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खेत से मिट्टी का सैंपल कैसे लें और राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए किसानों से आग्रह किया कि उर्वरकों का उपयोग संतुलित मात्रा में ही करें ताकि अपनी धरती की उपजाऊ क्षमता बची रहे । किशनलाल देशमा प्रगतिशील किसान ने ऑर्गेनिक खेती एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया l उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अब समय आ गया है हमें ज्यादा से ज्यादा ऑर्गेनिक खेती और प्राकृतिक खेती की तरफ जाना चाहिए । कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य टोंक छोगालाल गुर्जर ने सभी प्रतिभागियो से अनुरोध किया कि हमें वैज्ञानिक पद्धति से खेती और पशुपालन करना चाहिए और अविकानगर संस्थान से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा नई-नई तकनीक का ज्ञान प्राप्त कर उनको अपने खेत पर ले जाकर, उनका उपयोग करके, ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित करने की कोशिश करनी चाहिए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक डॉ अरुण कुमार तोमर ने किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ मांगीलाल जाट द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का अनुरोध किया l उन्होंने हरी खाद द्वारा उर्वरक प्रयोग में कमी तथा मृदा सुधार का सरल उपाय ढैंचा की खेती करने का भी किसानों से आग्रह किया l
अपने संबोधन में डॉ तोमर ने बताया कि संतुलित उर्वरक उपयोग, स्वस्थ मिट्टी, सही उर्वरक, सही मात्रा में, सही समय पर – इस मंत्र का प्रयोग कर किसान भाई अधिक उपज ले सकते हैं l निदेशक ने विस्तार से बताया कि मिट्टी की जांच क्यों जरूरी है और संतुलित उर्वरक उपयोग के क्या फायदे हैं और संतुलित उर्वरक उपयोग करके हम मिट्टी को उपजाऊ कैसे बना सकते हैं ।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों से ग्राम – 2026 जो की 23-25 मई, 2026 को जयपुर में आयोजित हो रहा है, उसमे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आग्रह किया । इसके बाद एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया l जिसमें विभिन्न विजेताओं को संस्थान की तरफ से पुरस्कृत किया गया । इस कार्यशाला में मालपुरा तहसील के विभिन्न गांवो के 119 प्रतिभागियों ने भाग लिया । अंत में कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ लीलाराम गुर्जर द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल अधिकारी एसीएसपी डॉ अजय कुमार, डॉ राजेश बिश्नोई एवं अन्य लोगो का विशेष योगदान रहा l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement