one arrest in perfumer monika khurde murder case of goa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोनिका खुर्दे हत्या मामले में एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 9:12 PM (IST)
मोनिका खुर्दे हत्या मामले में एक गिरफ्तार
पणजी। सेलेब्रिटी इत्र विक्रेता मोनिका खुर्दे की हत्या के मामले में कर्नाटक के बेंगलुरू में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक विमल गुप्ता ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पंजाब निवासी राज कुमार को शनिवार रात बेंगलुरू से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह मृतका के एटीएम कार्ड के जरिए पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था। मोनिका खुर्दे गुरूवार को पणजी से करीब 10 किलोमीटर दूर सन्गोल्डा गांव में अपने तीन कमरों वाले अपार्टमेंट में मृत पाई गई थी। उसके शव पर पूरे कपडे नहीं थे और उसके हाथ और पैर बंधे थे। पोस्टमॉटर्म की जांच से पता चला है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement