One accused arrested with smack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 9:35 PM (IST)
स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
टोंक। जिला स्पेशल टीम द्वारा सदर थाना टोंक क्षैत्र में अन्नपूर्णा डूंगरी के सामने छापामार कार्यवाही करते हुए नशे के सौदागार से दो लाख कीमत की स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर खरीद-फरोख्त की नकद राशि 12 हजार 400 व एक मोबाईल फोन जप्त किया गया है। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि हैड कानि. शरीफ मो. कानि. शिवपाल, प्रधान, रुकमकेश, राधाकिशन एवं राजेश कुमार द्वारा सदर थाना टोंक में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी भीम सिंह पुत्र कामदार साँसी (49) निवासी पोल्याडा थाना दूनी, हाल गणेशजी मंदिर के सामने सोरण रोड़ थाना सदर टोंक को गिरफ्तार कर आरोपी से करीब 8 ग्राम स्मैक अनुमानित बाजार कीमत दो लाख, खरीद-फरोख्त की नकद राशि 12 हजार 400 व 1 मोबाइल फोन को जप्त किया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस शक्ति टीम ‘‘प्रथम‘‘ को भी साथ लिया गया, जिससे कार्य वाही को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement