Once again Modi government: Chirag Paswan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर एक बार मोदी सरकार : चिराग पासवान

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जून 2024 5:11 PM (IST)
फिर एक बार मोदी सरकार : चिराग पासवान
पटना । बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ होती जा रही है। इस बीच एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और हाजीपुर से एनडीए के प्रत्याशी चिराग पासवान ने कहा कि 'फिर एक बार मोदी सरकार।' लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "फिर एक बार मोदी सरकार ! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजबूती के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश को पुनः तीसरी बार एक मजबूत और सशक्त सरकार मिलने जा रही है।" बिहार की 40 लोकसभा सीट में भाजपा ने 17, जदयू ने 16, लोजपा (रामविलास) ने 5 तथा जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।
लोजपा (रामविलास) अपने कोटे की सभी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चिराग पासवान ने हाजीपुर से राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम पर 1.15 लाख से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। लोजपा (रामविलास) की वैशाली से प्रत्याशी वीणा देवी 52 हजार, जमुई से अरुण भारती 86 हजार, समस्तीपुर से शांभवी 1.15 लाख तथा खगड़िया से राजेश वर्मा ने 65 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement