गुरुग्राम । गुरूग्राम के एक और बिल्डर पर फ्लैट मालिकों से ठगी के आरोप लगे हैं। इस बिल्डर ने हरियाणा सरकार के रेवेन्यू रास्ते पर ही कब्जा किया हुआ है। हरियाणा सरकार की बिना मंजूरी के रेवेन्यू रास्ते के नीचे से बेसमेंट पार्किंग की टनल निकाल दी है। बिल्डर के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत पहुंचीं है, जिसकी जांच टाउन एंड कंट़ी प्लानिंग डिपार्टमेंट ने शुरू कर दी है।
बैसटैक ने गुरूग्राम के सेक्टर 81 में पार्क व्यू आनंदा नाम से एक काॅलोनी विकसित की है। काॅलोनी में फ्लैट बेचते समय बिल्डर ने इसको गेटिड काॅलोनी बताया था, लेकिन जब लोगों ने यहां रहना शुरू किया तो पता चला कि काॅलोनी के बीच में से ही गांव नखड़ौला की ग्राम पंचायत का रेवेन्यू रास्ता निकल रहा है, जो सुरक्षा में एक बड़ी सेंध है। बिल्डर ने ब्राॅशर में इस रास्ते को ग्रीन बेल्ट दर्शाया था, साथ ही काॅलोनी में करीब 1000 गज का एक खाली प्लाॅट भी है, जो भी ग्राम पंचायत का है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह