Advertisement
दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश होने पर तरुण चुग ने कहा, खजाने की चोरी पर चर्चा होना स्वस्थ लोकतंत्र का अधिकार

'आप' शासित पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के केंद्र सरकार पर पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव करने के आरोप पर तरुण चुग ने कहा, "नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कारण देश के सभी छात्रों को अपनी मातृभाषा में शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार मिला है। लेकिन कुछ नेता फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रहे हैं। वो खुद पंजाब के लिए आज तक कुछ नहीं किए, एक यूनिवर्सिटी तक नहीं बनाई। वहीं, कांग्रेस के राज में पंजाबी और पंजाबियत के लिए लोगों को कितना संघर्ष करना पड़ा, ये इतिहास का विषय है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि पंजाबी भाषा सूची में सम्मिलित है। फिर भी पंजाब के मंत्री बैंस भ्रम और सामाजिक द्वेष पैदा करने वाला निंदनीय बयान दे रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


