Advertisement
शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश भी शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, "आज इतने वर्षों बाद भी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान की गाथा देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। हम सबको इन वीरों की गाथाएं देश के लिए दिन रात मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं।"
पीएम मोदी ने कहा, "श्रीमद्भागवत गीता में भी कहा गया है कि 'नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि, नैनं दहति पावकः'। यानी शस्त्र जिसे काट सकते हैं, न अग्नि जिसे जला सकती है, देश के लिए बलिदान देने वाले ऐसे ही होते हैं। उन्हें अमृत प्राप्त होता है। वे प्रेरणा के पुष्प बनकर पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी सुगंध बिखेरते रहते हैं। देश आज आजादी के लिए योगदान देने वाले नायक-नायिकाओं को नमन कर रहा है।"
हर साल 23 मार्च को भारत के तीन असाधारण क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करने के लिए 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 23 मार्च को, देश के तीन नायकों को अंग्रेजों की ओर से फांसी दे दी गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


