Advertisement
बेसिक शिक्षा में 31,277 शिक्षकों को 16 अक्टूबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर इसे देख सकेंगे। जिलों में नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग कराने की तारीखें व अन्य निर्देश भी जारी हो सकते हैं। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69,000 सहायक अध्यापकों की जगह 31,661 पदों पर चयन होना है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में भर्ती के कटऑफ अंक प्रकरण की सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित है। इसके पहले शीर्ष कोर्ट ने 21 मई को 37,339 पदों को छोड़कर शेष पदों पर भर्ती करने के लिए राज्य सरकार को छूट दी थी, क्योंकि भर्ती की लिखित परीक्षा में 45,357 शिक्षामित्रों ने आवेदन किया। उनमें से 8,018 शिक्षामित्र उत्तीर्ण हो गए थे, बाकी चयन से दूर हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


