On Good Friday, Vice President Conveys Message of Harmony, PM Modi Says-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुड फ्राइडे पर उपराष्ट्रपति ने दिया सद्भाव का संदेश, पीएम मोदी बोले, 'यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है यह दिन'

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026 09:09 AM (IST)
गुड फ्राइडे पर उपराष्ट्रपति ने दिया सद्भाव का संदेश, पीएम मोदी बोले, 'यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है यह दिन'
नई दिल्ली। 'गुड फ्राइडे' के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा और क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन करते हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें विनम्रता, निस्वार्थता और नेकी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। कामना है कि यह दिन सत्य को बनाए रखने, दयालुता फैलाने और समाज में सद्भाव बढ़ाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "गुड फ्राइडे हमें यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। कामना है कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और मजबूत करे व भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें।"
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने लिखा, "गुड फ्राइडे के इस पवित्र दिन पर, हम ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने मानवता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कामना है कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, हमारे विश्वास को मजबूत करने और चारों ओर सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करे।"
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुड फ्राइडे के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि ईसा मसीह की ओर से किए गए इस सर्वोच्च बलिदान का दिन शांति, सद्भाव और सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करे और एक अधिक दयालु और समावेशी दुनिया बनाने में हमारा मार्गदर्शन करे।
उन्होंने कामना की कि हम ईसा मसीह के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हों, समाज की भलाई के लिए काम करें और अपने साथी मनुष्यों को हमेशा अपने विचारों और प्रार्थनाओं में शामिल रखें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement