On Akshaya Tritiya, 44 ascetics will perform mass Varshitap Parna at Shanti Bhawan.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अक्षय तृतीया पर शांतिभवन में 44 तपस्वियों का होगा सामूहिक वर्षीतप पारणा

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 8:21 PM (IST)
अक्षय तृतीया पर शांतिभवन में 44 तपस्वियों का होगा सामूहिक वर्षीतप पारणा
भीलवाड़ा। शहर के श्रीवर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ शांतिभवन के तत्वावधान में 10 मई को अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत वर्षीतप आराधना कर रहे 44 तपस्वियों का सामूहिक पारणा होगा। श्रीसंघ के मंत्री सुशील चपलोत ने बताया कि अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में शासन प्रभाविका राजस्थान प्रवर्तिनी साध्वी शिरोमणी पूज्य यशकंवरजी म.सा. की सुशिष्या सेवाभावी महासाध्वी पारसकंवरजी म.सा., उप प्रवर्तिनी साध्वी मैनाकंवरजी म.सा., महासाध्वी मधुकंवरजी म.सा., साध्वी कांताकंवरजी,साध्वी प्रतिभाकंवरजी, साध्वी सुप्रभाजी, साध्वी मणिप्रभाजी, साध्वी कमलप्रभाजी, साध्वी ज्योतिप्रभाजी, साध्वी सुमनप्रभाजी, साध्वी डॉ.चिंतनश्रीजी, साध्वी रूचिकाश्रीजी, साध्वी मुदिताश्रीजी म.सा. आदि ठाणा का सानिध्य प्राप्त होगा। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी महावीरसिंह चोधरी करेंगे। मुख्य अतिथि मीठालाल सिंघवी एवं मदनलाल चोरड़िया होंगे। विशिष्ट अतिथि हेमन्त आंचलिया, लक्ष्मणसिंह बाबेल एवं सुशीलकुमार डांगी होंगे। वर्षीतप पारणा महोत्सव के तहत शांतिभवन में सुबह 7.15 बजे नवकारसी के बाद सुबह 9 बजे से साध्वीवृन्द के प्रवचन होंगे। इनके माध्यम से वर्षीतप के महत्व पर धर्मसंदेश प्रदान किया जाएगा। सुबह 10.15 बजे से वर्षीतप आराधकों का श्रीसंघ द्वारा बहुमान होगा। वर्षीतप करने वाले तपस्वियों के पारणे सुबह 11.15 बजे से होंगे। दोपहर 12.15 बजे से गौतम प्रसादी का आयोजन होगा।
वर्षीतप पारणा महोत्सव को सफल बनाने के लिए शांतिभवन श्रीसंघ के संरक्षक कंवरलाल सूरिया, अध्यक्ष महेन्द्र छाजेड़, उपाध्यक्ष ललित बाबेल, मंत्री सुशील चपलोत, सह मंत्री गोपाल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंघवी के साथ श्रीमहावीर युवक मण्डल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पुखराज चोधरी, मंत्री नितिन बापना, श्रीशांति जैन महिला मण्डल की अध्यक्ष जूली सूरिया, मंत्री राखी खमेसरा आदि पदाधिकारी जुटे हुए है।
पारणा महोत्सव में अधिकाधिक तपस्वियों की भागीदारी हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। वर्षीतप पारणा करने के लिए आने वाले तपस्वीजन एवं उनके परिजनों के आवास-निवास की व्यवस्था भी श्रीसंघ द्वारा की जा रही है। पारणा महोत्सव में राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से वर्षीतप आराधक परिवारजनों के साथ पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement