Omar Abdullah,s ex-wife Payal forcibily evacuated from govt bunglow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उमर की पत्नी पायल से खाली कराया बंगला

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 1:14 PM (IST)
उमर की पत्नी पायल से खाली कराया बंगला
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख उमर अब्दुल्ला की पूर्व पत्नी पायल से दिल्ली पुलिस ने सरकारी बंगला जबरन खाली करवा लिया है। पुलिस अधिकारी बाहरी गेट तोडक़र अंदर घुसे और उनका सामान निकाल कर बाहर रख दिया। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर की गई। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को पायल के कब्जे को गैरकानूनी बताते हुए आदेश दिया था कि वह सम्मानजनक तरीके से घर खाली कर दें। पायल के नहीं मानने पर घर जबरन खाली करवा लिया गया। उमर को यह बंगला 1999 में तब आवंटित हुआ था, जब वह वाजपेयी सरकार में मंत्री थे। अपनी और दो बेटों की सुरक्षा का हवाला देते हुए पायल इसी बंगले में रुकने पर अड़ी हुई थीं।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement