अंबाला। नोटबंदी के बाद पुरानी करंसी पकड़े जाने या फिर लावारिस हालत में मिलने का दौर बदस्तूर जारी है। ताजा मामला आज हरियाणा के अंबाला से सामने आया है, जहाँ सफाई कर्मचारियों को एक नाले की सफाई के दौरान 65 हजार रूपये मिले है। 1000 रूपये के पुराने नोट मिलने की जानकारी सफाई कर्मचारियों ने तुरंत आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुराने 1000-1000 रूपये के 65 नोट कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।