khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 4:51 PM (IST)
गुरूग्राम। जिला स्तर पर सरपल्स के बहाने अध्यापकों को बड़े स्तर पर इधर-उधर करके स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई को खत्म करने की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की साजिश का हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ विरोध करता है। संघ के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव व जिला प्रधान सुभाष यादव ने कहा कि जिला स्तर पर की जा रही रैशनलाईजेशन पूरी तरह से गलत है न ही तो ये रैशनलाईजेशन का समय है और न ही यह व्यवहारिक है।
क्योंकि वार्षिक परीक्षा मे दो मास से भी कम समय बचा है जो अध्यापक अब जिस स्कूल में पढ़ा रहा है। उसके जाने से उस स्कूल की तो पढ़ाई प्रभावित होगी ही और जहां जाएगा वहां थोडे समय मे ज्यादा कुछ नहीं कर पाएगा। उन्होंने बताया कि जिले मे पूरी तरह से गलत रैशनलाईजेशन की जा रही है उनके अनुसार निदेशालय में सयुंक्त निदेशक से दूरभाष पर बात करने पर बताया कि यहां से करीब दो महीने पहले निर्देश दिए गए थे, कि जहां पर अध्यापक की ज्यादा जरूरत है वहां पर जिस स्कूल में अधिक अध्यापक है वहां से भेजा जाए। लेकिन स्थानीय अधिकारी पूरी तरह से आरटीई का उल्लंघन कर पढ़ाई को चोपट करने पर उतारु है।
उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से सभी विज्ञान के अध्यापकों को उठा दिया है। जबकि अधिकतर स्कूलों में 6-8 कक्षा में 500 से 1000 छात्र हैं और उन्हें पढ़ाने के लिए एक भी अध्यापक शेष नहीं रहा है। इसी प्रकार सभी पीटीआई के पदों को भी खत्म कर दिया गया है, तो उन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की जिम्मेवारी किसकी होगी। जबकि मिडल स्कूलों में जहां कम बच्चे है वहां दो-दो अध्यापक भेजे जा रहे हंै, जो जायज नहीं है। उन्होंने मांग की कि जहां वास्तव में अध्यापक नहीं है, वहां पर ऐसे स्कूलों से अध्यापक लगाए जाएं। जहां पर छात्रों की संख्या कम व अध्यापक ज्यादा है, यदि ऐसा नहीं हुआ तो सगंठन विरोध करेगा ।