Officials from 35 countries visited the Digital Museum of the Legislative Assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

35 देशों के अधिकारियों ने विधान सभा के डिजिटल म्‍यूजियम का अवलोकन किया

khaskhabar.com: बुधवार, 29 नवम्बर 2023 6:04 PM (IST)
35 देशों के अधिकारियों ने विधान सभा के डिजिटल म्‍यूजियम का अवलोकन किया
जयपुर । राजस्‍थान विधान सभा के म्‍यूजियम को 35 देशों के अधिकारियों ने बुधवार को अवलोकन किया। म्‍यूजियम में विधान सभा संचालन के विभिन्‍न डिजिटल दृश्‍यों, मॉडल्‍स और चित्रों को देखकर विभिन्‍न देशों के अधिकारीगण अभिभूत हुए। इन अधिकारियों ने राजस्‍थान की गौरवमयी गाथा, वर्तमान राजस्‍थान व उसकी संरचना, विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा विभिन्‍न प्रक्रियाओं को देखा। उल्‍लेखनीय है कि 35 देशों के यह अधिकारी दी इण्डियन इन्‍सटीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन में डाटा एनालिटिक्‍स एण्‍ड रिस्‍क विषय पर तीन सप्‍ताह के अन्‍तरराष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे है। यह दल अध्‍ययन भ्रमण के दौरान जयपुर यात्रा पर है। इस दल में श्रीलंका, म्‍यांमार, फीजी, गुनिया, केन्‍या, कम्‍बोडिया, मैक्सिको, ओमान, किजिग्‍स्‍तान, साउथ सूडान, ताजिकिस्‍तान, ट्रिनिडेड एण्‍ड टोबेगो, मेडास्‍कर, इण्‍डोनेशिया, गाम्बिया, घाना, तंजानिया, ईथिओपिआ, अर्जेन्टिना और भूटान के अधिकारीगण शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement