Official truck-car clash; The four students killed in a friends wedding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक-कार भिडंत, दोस्त की शादी में आए चार छात्रों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 10:29 PM (IST)
ट्रक-कार भिडंत, दोस्त की शादी में आए चार छात्रों की मौत
सांपला (रोहतक)। दोस्त की शादी में शामिल हाेने आए चार छात्रों की मौत हो गई। ये छात्र जिस कार से जा रहे थे उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे के कारण शादी की खुशी मातम में बदल गई। कार में पांच छात्र सवार थे। इनमें से चार लड़कों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसा गांव हुमायूंपुर के समीप हुआ। हादसा शादी के बाद बरात के लौटते समय हुआ। हुमायूंपुर निवासी रणधीर के बेटे रवि की रविवार को शादी थी। बरात शहर के कच्चा चमारिया रोड आई थी। बरात में गांव के ही 18 वर्षीय अंकित, 19 वर्षीय विशाल,15 वर्षीय विजय, योगेश, रवि भी आए थे। देर शाम वे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार गांव हुमायूंपुर के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। कार को अंकित ड्राइव कर रहा था। कार में सवार अंकित, विशाल और विजय, योगेश आैर रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग कार से निकाल कर सभी को पीजीआइ ले गए, लेकिन अंकित, विशाल आैर विजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
योगेश को भी नहीं बचाया जा सका और उसने पीजीआइ में दम तोड़ दिया। रवि गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। गांव के एक युवक लोकेश ने बताया कि अंकित बीए प्रथम वर्ष, विशाल आइटीआइ में, विजय नौवीं क्लास में और योगेश आइटीआइ में पढ़ रह था। हादसे में मारे गए छात्रों के परिवार में काेहराम मच गया।

[@ अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement