Advertisement
ओडिशा : जेल से दो कैदी फरार, सूचना देने वालों को मिलेगा 50,000 रुपए का इनाम

सूत्रों के मुताबिक, दोनों फरार कैदियों को करीब 3 बजे चौद्वार के चुडाखिया क्षेत्र में अंतिम बार देखा गया था। पुलिस को शक है कि ये दोनों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या अन्य परिवहन के माध्यम से भागने की कोशिश कर सकते हैं। उनके बिहार, झारखंड या कोलकाता की ओर भागने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने इन दोनों को खतरनाक अपराधी घोषित किया है और उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
इस बीच, डीसीपी कटक ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए इस घटना की पुष्टि करते हुए लिखा, "ये दोनों व्यक्ति चौद्वार जेल से फरार हुए हैं। इन्हें आखिरी बार तड़के 3 बजे चौदवार के चुडाखिया क्षेत्र में देखा गया था। संभावना है कि ये बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों या अन्य परिवहन स्थानों पर देखे जा सकते हैं।"
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि ये अपराधी कहीं नजर आएं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव कोशिश की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


