odisha on alert ahead of cyclone Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओडिशा:चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अलर्ट

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 7:05 PM (IST)
ओडिशा:चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाडी के ऊपर बने वर्तमान दबाव ने उत्तर की ओर रूख किया है और उत्तरी म्यांमार तट के पास पहुंच गया है। इस दबाव के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। भुवनेश्वर मौसम विभाग के निदेशक शरत चंद्र साहू ने कहा, सोमवार शाम तक यह चRवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। ओडिशा में 26 तथा 27 अक्टूबर को इसका प्रभाव महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उसके बाद प्रारंभ में इसके उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की तरफ म्यांमार तट को छूकर और फिर पश्चिमोत्तर बंगाल की खाडी की तरफ रूख करने की संभावना है। ओडिशा के सभी बंदरगाहों पर डिस्टैंट कॉशनरी सिग्नल नंबर वन (डीसी-1) जारी कर दिया गया है और मछुआरों को सतर्कता अवधि के दौरान समुद्र में जाने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। (आईएएनएस) यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement