लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़े वर्ग
सम्मेलनों के क्रम में आज भाजपा नेता सोनभद्र और आजमगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को करेंगे। भाजपा प्रदेश
मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सह प्रभारी अमर पाल मौर्य ने बताया कि पिछड़ा वर्ग
सम्मेलन आने वाले विधानसभा चुनाव का निर्णय करेंगे और सपा-बसपा की परिवारवादी और
भ्रष्टाचारी राजनीति का सफाया करेंगे।
सोनभद्र जनपद में धौरावल विधानसभा में पूर्व
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं रार्बटसगंज विधानसभा में क्षेत्रीय महामंत्री
दिलीप पटेल पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आजमगढ़ जनपद में मुबारकपुर एवं
आजमगढ़ सदर विधानसभाओं में विधायक रामचन्द्र यादव एवं पूर्व मंत्री रामभुवाल निषाद
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे