वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान खतरनाक है कि वह चुनाव नतीजों को नहीं भी स्वीकार कर सकते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मियामी में हिलेरी के समर्थन में एक रैली में ओबामा ने कहा कि ट्रंप का बयान अमेरिकी लोकतंत्र को कमजोर बना रहा है। ट्रंप ने राष्ट्रपति बहस के दौरान आठ नवंबर को होने वाले चुनाव के नतीजों को नहीं मानने का संकेत दिया था। उन्होंने बाद में कहा कि वह स्पष्ट नतीजों को ही स्वीकार करेंगे लेकिन चुनौती का विकल्प खुला रखा।
ट्रंप ने गुरुवार को ओहियो में अपने चिरपरिचित विवादास्पद अंदाज में कहा, ‘मैं अपने सभी मतदाताओं, समर्थकों और अमेरिका के सभी नागरिकों से वादा करना चाहूंगा कि मैं इस ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पूरी तरह से स्वीकार करूंगा--अगर मैं जीता तो।’
यह भी पढ़े :भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक यह भी पढ़े :क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार