oath on Voters Day -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 10:14 PM (IST)
मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ
भरतपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मतदाता जागरुकता समारोह का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर निगम के महापौर शिवसिंह भौंट ने की। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो इसके लिए आयोग द्वारा आवेदन फार्म संख्या 6 भरने के साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया भी उपयोग में ली जा रही है। आज के युवा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग अधिकतम रूप से कर रहे हैं। उन्होंने युवा मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे चुनाव के समय अपने मताधिकार का उपयोग आवश्यक रूप से करें। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित संभागियों को मतदाता शपथ दिलवाई गई। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ओपी जैन ने भारत निर्वाचन आयोग को संदेश का पठन किया। इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ रतन कुमार, संजीव लोचन, लक्ष्मीकांत शर्मा, हेतराम शर्मा, चन्द्र मीना, अनूपसिंह एवं तुलसीराम शर्मा को सम्मानित किया तथा चित्रकला में छात्र-छात्राओं को आफरीन, सरस्वती रानी एवं गजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मतदाता आशीष, यदुनाथ सिंह, नैराज, भुवनेश्वर, कोमल, अजय कुमार, शाहरुख, कुलदीप, सोनम, पिंकू जैन, विष्णु कुमार, नीतू शर्मा, रिन्कू, रवि कुमार, शुभम एवं तनुजा को फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रदान किए।

[@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement