Nutrition, including three brothers arrested on charges of theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोषाहार चोरी के आरोप में दो सगे भाईयों समेत तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 6:11 PM (IST)
पोषाहार चोरी के आरोप में दो सगे भाईयों समेत तीन गिरफ्तार
टोंक। जिले के सरकारी स्कूलों में मिलने वाले पोषाहार के गेंहू व गैस सिलैण्डर चुराने के मामले में पचेवर पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर गेंहू व दो सिलैण्डर बरामद करने में सफलता हासिल की। एएसआई रामफूल मीणा ने बताया कि इस वर्ष मार्च माह में क्षेत्र के बाछेड़ा, कुरथल व बाबा की ढ़ाणी में स्थित राजकीय विद्यालयों से अज्ञात चोरों द्वारा पोषाहार के गेंहू व गैस सिलैण्डर चोरी होने के अलग-अलग मामले विद्यालयों के प्रधानाध्यापको द्वारा दर्ज कराए गए थे। प्रधानाध्यापकों द्वारा दर्ज चोरी के मामलो में पुलिस ने शुक्रवार रात चोरी के आरोप में रामजीलाल, जीतराम मीणा पुत्र बन्नालाल मीणा व राजू पुत्र हरिनारायण मीणा को गिरफ्तार किया। कई थानों में वांछित इन तीनों आरोपियों से थाना पुलिस ने गहनता से पूछताछ की। जिस पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी किया हुआ पोषाहार व दो सिलैण्डर पुलिस के सुपुर्द कर दिए। ज्ञात रहे कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार रामजीलाल व जीतराम दोनों सगे भाई हैं। एएसआई मीणा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के पश्चात निशान देही पर गेंहू व भारत पेट्रोलियम कम्पनी के दो गैस सिलैण्डर बरामद किए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement