भरतपुर। यहां राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन का धरना आठवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को जमना देवी ब्लॉक अध्यक्ष सेवर के नेतृत्व में लक्ष्मी फौजदार, हीरा सिंह, अश्विनी शर्मा, उदय सिंह व दिनेश पाण्डोलिया को धरने पर बिठाया गया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरभान सिंह ने धरना पर उपस्थित नर्सेज को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार नर्सेज के गांधीवादी तरीके से किए जा रहे आन्दोलन को नर्सेज की कमजोरी समझ रही है। सिंह ने सरकार को चेतावनी दी कि नर्सेज की सभी मांगों को नहीं माना तो आन्दोलन को तेज किया जाएगा। नर्सेज की मांगों में 6822 पद बहाल करना, नर्सेज का पदनाम बदलना, नवनियुक्त नर्सेज का परिवीक्षाकाल खत्म करना, छठे वेतन आयोग की विसंगति दूर करना, एएनएम को पंचायती राज से मुक्त करना, नर्सिंग ट्यूटर एवं एलएचवी को हार्ड ड्यूटी एलाउंस देना शामिल है। धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, धर्मेन्द्र फौजदार, हरभान सिंह, अशोक चौधरी, गंभीर सिंह, मंजू मीणा आदि ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिकयह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?