Advertisement
NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन 28 नवंबर से, देश भर से जुटेंगे कलमकार

सोशल मीडिया के तीव्र प्रसार के बीच मुख्यधारा मीडिया की साख बचाना, फेक न्यूज के प्रसार पर रोक लगाना और मीडिया की साख को पुनस्थापित करने के व्यावहारिक समाधान ढूंढना।
देशभर में पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों को देखते हुए 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने, 'मीडिया काउंसिल' और 'नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर' के गठन की मांग पर विचार मंथन होगा।
जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक, जार जयपुर शहर अध्यक्ष लेशिश जैन तथा जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन 29 नवम्बर को सुबह 11 बजे से होगा। राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि होंगे।
विशिष्ट अतिथि नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी, जयपुर मेयर सुनील कोठारी, विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा राजस्थान के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राम लाल शर्मा होंगे। मुख्य वक्ता फर्स्ट इंडिया के सीएमडी जगदीश चंद्रा होंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल करेंगे। अधिवेशन में राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, आसाम, त्रिपुरा, झारखंड, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरलम, आन्ध्र प्रदेश आदि राज्यों से पत्रकार आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


