NUJI Three-Day National Convention in Jaipur Starting September 18 : Over 1,000 Journalists to Gather-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 10:01 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में 18 सितंबर से NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन : जुटेंगे 1,000 से अधिक पत्रकार

khaskhabar.com: रविवार, 09 अगस्त 2026 8:07 PM (IST)
जयपुर में 18 सितंबर से NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन : जुटेंगे 1,000 से अधिक पत्रकार
जार की मेजबानी में होगा पत्रकार महाकुंभ; पत्रकार सुरक्षा कानून, फेक न्यूज और मीडिया की साख पर होगा मंथन जयपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित किया जाएगा। आगामी 18, 19 और 20 सितंबर 2026 को होने वाले इस राष्ट्रीय महाकुंभ में राजस्थान सहित देशभर से 1,000 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडियाकर्मी भाग लेंगे। अधिवेशन की मेजबानी एनयूजेआई की राज्य संबद्ध इकाई 'जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान' (जार) द्वारा की जाएगी। चार विशेष सत्रों में ज्वलंत मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श
एनयूजेआई के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी के अनुसार अधिवेशन में चार प्रमुख सत्र आयोजित किए जाएंगे:
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष और भविष्य: हिंदी समाचार पत्रों के दो शताब्दियों के सफर, भविष्य के नए अवसरों और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा होगी।
फेक न्यूज और मीडिया की साख: सोशल मीडिया के दौर में मुख्यधारा मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने, फेक न्यूज पर रोक लगाने और मीडिया की साख पुनस्थापित करने के व्यावहारिक समाधान तलाशे जाएंगे।
पत्रकार सुरक्षा व कानूनी मांगें: पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने, 'मीडिया काउंसिल' और 'नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर' के गठन की मांगों पर गहन मंथन होगा।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी संभालेगी पदभार
यह अधिवेशन एनयूजेआई की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह का भी गवाह बनेगा-नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष : राकेश थपलियाल, राष्ट्रीय महासचिव : राकेश कुमार शर्मा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जार राजस्थान), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: रामचंद्र।
जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक, जयपुर शहर अध्यक्ष लेशिश जैन तथा जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि देशभर से आ रहे प्रतिनिधियों के स्वागत व व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। यह सम्मेलन निष्पक्ष और सुरक्षित पत्रकारिता की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement