NSG meet next month in burne, china still major hurdle for india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NSG की बैठक अगले माह,भारत के लिए मुसीबत बना हुआ है चीन!

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 7:57 PM (IST)
NSG की बैठक अगले माह,भारत के लिए मुसीबत बना हुआ है चीन!
नयी दिल्ली। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का अगला पूर्ण अधिवेशन अगले माह स्विस राजधानी बर्न में होने जा रहा है, लेकिन चीन के लगातार विरोध के मद्देनजर इस प्रतिष्ठित समूह में भारत के प्रवेश की संभावना अब भी क्षीण दिख रही है। भारत ने परमाणु सामग्रियों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी के आयात पर नियंत्रण करने वाले इस समूह की सदस्यता के लिए पिछले साल मई में आधिकारिक रूप से आवेदन किया था। पिछले साल जून में सोल में आयोजित एनएसजी के अधिवेशन में यह मुद्दा चर्चा के लिए पेश हुआ लेकिन इसका बहुत कम नतीजा निकला क्योंकि चीन ने भारत की कोशिश में अ़डंगा डाल दिया। चीन का कहना था कि भारत ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर दस्तखत नहीं किए हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एनएसजी के अगले अधिवेशन से पहले भारत ने 48 देशों के इस समूह की सदस्यता हासिल करने के लिए अपनी कोशिशें फिर से शुरू कर दी हैं। उसने सभी सदस्य देशों से बात की है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस जैसे अन्य प्रमुख देशों से भारत को हिमायत मिलने के बावजूद चीन अब भी अपने रूख पर अडा है।
एनएसजी में प्रवेश के लिए चीन दो चरण वाली प्रक्रिया पर जोर दे रहा है। एनपीटी पर दस्तखत नहीं करने वाले देशों के दाखिले के लिए इनमें एक कसौटी यानी दाखिले का मानक तय करना शामिल है। चीन भारत के मामले की तुलना पाकिस्तान से भी करता है। पाकिस्तान ने भी एनएसजी की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनएसजी में भारत की सदस्यता का मुद्दा बर्न बैठक में भी चर्चा में आने की उम्मीद है, लेकिन यथास्थिति बनी हुई है।
चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने यहां पिछले महीने एक कार्यक्रम में संकेत दिया था एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत की कोशिशों के प्रति उनके देश के रूख में कोई फर्क नहीं आया है। उन्होंने कहा था, एनएसजी मुद्दे पर हम यह मानते हुए किसी देश की सदस्यता का विरोध नहीं करते कि पहले दाखिले के लिए किसी मानक पर सहमत होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement