32 साल में पहली बार गणतंत्र परेड में शामिल हुए NSG कमांडो
khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 5:06 PM (IST)
नई दिल्ली। आज पूरा देश तिरंगे के रंग में सरोबार है। राजपथ पर दुनिया भारत की ताकत देख रहा है। वहीं गणतंत्र दिवस परेड में ब्लैक केट कामांडों के नाम से मशहूर आतंकवाद रोधी दल राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एनएसजी) पहली बार परेड में हिस्सा लिया।
काली वर्दी में लगभग 60 कमांडो के एक दल ने राजपाथ पर मार्च किया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सलामी दी। एनएसजी की एंटी हाइजैकिंग वैन शेरपा भी परेड में शामिल की गई। शेरपा बुलेट-प्रूफ बख्तरबंद वाहन है,
जिसमें किसी भी विध्वंसक विस्फोट को सहने और पानी के भीतर भी चलने की क्षमता है। पीएम मोदी सबसे पहले अमर जवान ज्योति पहुंचे और उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।